फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रेन से यात्री का तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Wed, 22 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तरप्रदेश संपर्क क्रांति ट्रेन के एसी कोच से यात्री का तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला छिपियानापुरा निवासी डॉ. ज्ञानेश्वर अवस्थी 19 मार्च को अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से महोबा आ रहे थे। वह कोच संख्या दो में सवार थे। उनकी पत्नी नीचे की बर्थ में लेटी थी। उनके सिर के पास रखे बैग के अंदर पर्स रखा था। पर्स में तीन लाख रुपये नकद, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर कार्ड था। सुबह करीब 3.20 बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो पत्नी ने देखा कि किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। सामने वाली सीट पर जो यात्री सवार था , वह हरपालपुर स्टेशन पर अपनी बर्थ में मौजूद नहीं था। उन्होंने उसी व्यक्ति पर पर्स चोरी का शक जताया है।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक और चोरी का मामला सामने आया है। मऊरानीपुर निवासी मकरेंद्र पीएस चौहान ने जीआरपी में दर्ज कराई है। बताया कि वह 11 मार्च को मऊरानीपुर से अपने भाई अखंड चौहान के साथ दिल्ली जा रहा था। कोच में चढ़ते समय किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें