फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आउटसोर्सिंग कर्मियों का अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक के संचालन में एंबुलेंस सेवा के लिए लगाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी बाधा बन गए हैं। खून की जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक पहुंचने वाले मरीज बीच रास्ते में एंबुलेंस खड़ी होने से निकल नहीं पा रहे हैं। इन आउसोर्सिंग कर्मियों ने जिला अस्पताल के आवासीय भवनों में कब्जा कर रखा है। एंबुलेंस हटाने की बात कहने पर मरीजों के साथ अभद्रता की जाती है। इसकी शिकायत सीएमएस से की गई है।
सीएमएस डॉ. पवन अग्रवाल को सौंपे शिकायती पत्र में यूपी लैब टेक्निशियन संघ के शरदचंद्र, एक्स-रे टेक्निशियन संघ के अध्यक्ष केके सिंह आदि ने बताया कि जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में जबरन कब्जा किया जा रहा है। जबरन कब्जा करने वाले लोग नशे की हालत में रहते हैं और गलत कार्यों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

जिससे लाखों रुपये की बिजली चोरी हो रही है और स्वास्थ्य विभाग को आवासीय राजस्व की क्षति पहुंच रही है। दो साल पहले देवेंद्र कुमार के आवास में चाेरी हुई थी। विवेचना अधिकारी ने जांच में पाया था कि 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मचारी कॉलोनी में शराब के नशे व आपत्तिजनक हालत में घूमते हैं। एंबुलेंस कर्मी अस्पताल के आवासों में ऑक्सीजन सिलिंडर रखते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम मरीज तंजीम खान और दया किशन को रक्त की आवश्यकता थी लेकिन बीच रास्ते में एंबुलेंस खड़ी हाेने से रास्ता जाम था। एंबुलेंस को हटाने की बात कहते पर उसका चालक व सहायक अभद्रता करने लगा। जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। सीएमएस ने जांच कराकर आवासों को खाली कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें