फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकोस) का राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम बुधवार को कीरत सागर तट पर आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूपीकोस का गठन आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल एकीकरण के लिए हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सजीव प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर मानदेय भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है। यूपीकोस के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल स्वरूप मिलेगा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने भी जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें