महोबा। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि नियमित जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वालों पर ब्याज के साथ वसूली करने के निर्देश है। जिले की महिंद्रा एजेंसी बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़, 75 लाख, 97 हजार 809 रुपये की वसूली की गई, जो बुंदेलखंड जोन का एक रिकॉर्ड है। जिसकी सराहना अपर मुख्य सचिव वित्त ने करते हुए डिप्टी कमिश्नर को बधाई दी है।