महोबा। खरेला पुलिस ने टॉप-10 अपराधी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष खरेला संतोष कुमार सिंह ने सूचना पर हिस्ट्रीशीटर बृजराज सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी मोहल्ला शनिचरी बाजार खरेला को कुशियारी तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। संवाद