फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जल्द शुरू होगा विशिष्ट मंडी सूपा का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने मंगलवार को पचपहरा स्थित विशिष्ट मंडी सूपा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखकर शीघ्र संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मंडी परिसर की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और दुकानों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से मंडी के पुनः संचालन की संभावनाओं पर जानकारी ली। डीएम बोले, वर्षों से बंद पड़ी मंडी के चालू होने से किसानों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इससे कृषि उपज के क्रय-विक्रय को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल, बिजली और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने किसानों और व्यापारियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडी का जल्द संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें