फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में अधेड़ की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 29 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुई दुर्घटनाओं में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ग्राम कुंहडौरा निवासी मुन्नीलाल यादव (45) पुत्र घसीटा ड्रम में पानी भरने के लिए बैलगाड़ी से जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही गाड़ी देखकर बैल बिदक गए और बैलगाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में मुन्नीलाल बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ग्राम बम्हौरीकला निवासी श्यामसुंदर तिवारी (30) पुत्र जगप्रसाद बाइक से महोबा आ रहा था। बीजानगर के पास बाइक के सामने जानवर आ गया, जिससे श्यामसुंदर घायल हो गया। वहीं ग्राम बारीगढ़ निवासी मल्लू सिंह (42) पुत्र प्रहलाद बाइक से महोबा आ रहा था। लौड़ी तिराहे के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गया। ग्राम बुधवारा निवासी मोहनलाल वर्मा गांव में सड़क पार कर रहा था, तभी टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें