फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या के मामले में नाती को उठाया

Sun, 18 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम उमरई निवासी गोविंददास (70) पुत्र डरू 15 जनवरी को सुबह शौच क्रिया कर घर वापस लौट रहा था। तभी वहां पहलेे से घात लगाए बैठे नाती ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के बेटे ने एक दबंग पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने उमरई तिराहे के पास से मृतक के नाती शत्रुघ्न पुत्र गोरेलाल को दबोच लिया। साथ ही उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। मृतक के नाती से की गई पूछताछ में उसने हत्या की घटना कबूल कर ली। शत्रुघ्न ने बताया कि उसका दादा गोविंददास अपने एक अन्य बेटे हरिश्चंद्र को केसीसी आदि का पैसा देता था साथ ही इसके पहले उसने कुछ जमीन भी बेच दी थी। जमीन व पैसा न देने के कारण उसने दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने शत्रुघ्न के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें