फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश के दौरान भ्रमणशील रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने शनिवार की शाम सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ व आपदा के संबंध में बैठक की। डीएम ने महोबा के अंतर्गत आने वाले सभी अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र पर चर्चा की। साथ ही केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी बांधों और तालाबों की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिशासी अभियंताओं ने बताया कि जनपद में बाढ़ की स्थिति सामान्य है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में बारिश होने पर सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहें। बैठक में सिंचाई प्रखंड महोबा के एक्सईएन मोतीलाल, केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के एक्सईएन एनके जड़िया, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें