फोटो 21 एमएएचपी 04 परिचय-पदाधिकारियों को अभियान में संकल्प पत्र भरकर सौंपतीं महिला पेंशनर। स्रोत: संस्थान
महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान ने शहर में वेलिडेशन एक्ट के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों में पेंशनरों को जोड़ा गया और उनसे संकल्प पत्र भरवाए गए। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि वेलिडेशन एक्ट से पेंशनरों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में काजीपुरा, जारीगंज, जुगयाना, कसौराटोरी, ऊदल चौक, आल्हा चौक और गांधीनगर में जागरूकता फैलाई गई। महामंत्री बीके तिवारी ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल न करने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को बैंकों की सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी की बैठक के निर्णय पर पेंशनरों से अपनी पासबुक और अभिलेख पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान जगदीश कुमार, लक्ष्मी तिवारी, महेंद्र गुप्ता, रामसजीवन गुप्ता, अरुण खरे, इश्हाक खां, ओपी सिंह, हरीशंकर गुप्ता, नुसरत बाबू आदि से संकल्प पत्र भरवाए गए।(संवाद)