महोबा। डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2023 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 27 जुलाई आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में घोषित की गई अंतिम तिथि तक बेहद कम संख्या में आवेदन होने के कारण विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है।
विभाग की ओर से डीएलएड प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए पिछले माह आवेदन प्रक्रिय शुरू की थी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 जून थी लेकिन निर्धारित समय सीमा तक बेहद कम संख्या में छात्रों ने आवेदन किए थे। ऐसे में आवेदन के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क 28 जुलाई तक और भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। शासन से अनुमति मिलने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी किया है।