फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ पट्टाधारक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के लौधा पहाड़ की 300 फीट गहरी खदान में गिरने से युवती की मौत के मामले में पट्टाधारक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के विशालनगर निवासी भरोसी विश्वकर्मा की पुत्री पूजा बुधवार की दोपहर मां सियारानी के साथ पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। तभी पहाड़ की मिट्टी धंस जाने से पूजा की गहरी खदान में गिरकर मौत हो गई थी। चार घंटे तक परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया था। पिता ने थाने में तहरीर देकर मानक के विपरीत खनन कराने और पट्टाधारक द्वारा गहरी हो चुकीं खदानों के चारो ओर चहारदिवारी न बनाए जाने पर लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि यदि गहरी हो चुकी खदानों के चोर ओर चहारदिवारी होती तो बेटी की मौत न होती।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पहाड़ पट्टाधारक ओम कंस्ट्रकशन के संचालक सत्येंद्र अग्निहोत्री निवासी इंदिरानगर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें