फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोले, 2024 से पहले अमेरिका की तरह होंगी यूपी की सड़कें

Mon, 13 Mar 2023 08:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महोबा

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 से पहले यूपी की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी। ऐसी सड़कें बना देंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा जिले में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 3,500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 से पहले यूपी की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी। ऐसी सड़कें बना देंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने मंच से यूपी के लिए 41 हजार करोड़ रुपये की अन्य सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की।

विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइन स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने इन सड़कों के किनारे कोल्ड स्टोर, लॉजिस्टिक पार्क आदि बनाने पर जोर दिया। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। अब देश में रामराज्य होगा ऐसा मेरा विश्वास है। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों का कल्याण करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से यूपी-एमपी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

बुंदेलखंड के विकास को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले माह हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बुंदेलखंड के लिए 4.30 लाख करोड़ के ओएमयू साइन हुए हैं। महोबा जिले के लिए 24 हजार करोड़ रुपये के ओएमयू साइन हुए हैं। झांसी जिले में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बजट में छह हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। बांदा और चित्रकूट के बीच भी औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तैयारी चल रही है। बुंदेलखंड के लोगों को अब यहां ही रोजगार मिलेगा। उन्हें कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दुनिया के लोग यहां काम करने आएंगे।
विज्ञापन


किसानों के खेतों पर पहुंचेगा पानी: सीएम
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी दल पर कोई टिप्पणी नहीं की। सिर्फ विकास पर बात की। कहा कि महोबा तो वीरों की धरती है। महोबा भी बाबा गोरखनाथ की साधना स्थली है। गोखरगिरि की परिक्रमा में अब तो पर्यटकों की संख्या पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ चुकी है। यहां रोप-वे बनाया जाएगा। लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम चल रहा है और भी सुविधाएं बढ़ेगी। वीरभूमि विकास नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। अर्जुन परियोजना, कबरई बांध परियोजना, उर्मिल परियोजना व लहचूरा परियोजना किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का काम करेंगी। शुद्ध पेयजल भी पहुंचाया जाएगा।

इन कामों का हुआ शिलान्यास

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-76 में 64 करोड़ की लागत से किड़ारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, 79 करोड़ से सूपा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज और खैराड़ा में 51 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का शिलान्यास।
  • एमपी-यूपी सीमा से कबरई खंड तक 1,681 करोड़ से 46 किमी लंबे फोरलेन का शिलान्यास।
  • शिवपुरी-कानपुर रोड (झांसी बाईपास) पर 126 करोड़ की लागत से 1.30 किमी इंटरचेंज का निर्माण कार्य का शिलान्यास।
  • एचएच-44 झांसी-ललितपुर खंड के कैलगुंवा चौराहा पर 19 करोड़ से अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण का शिलान्यास।
  • एनएच-27 झांसी-कानपुर खंड पर झांसी मेडिकल तिराहा पर 61 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का शिलान्यास।
  • यूपी व एमपी राज्य में झांसी-खजुराहो खंड पर 1,410 करोड़ की लागत से फोरलेन का निर्माण का शिलान्यास।
  • एनएच-27 झांसी-उरई खंड पर गुलारा गांव में 11 करोड़ से वेसाइड अमेनिटी के विकास का शिलान्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें