हमीरपुर। डीएम द्वारा गठित टॉस्क फोर्स टीम ने बीती बृहस्पतिवार रात्रि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर नौ वाहनों को सीज किया है। साथ ही इनपर चार लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा सुमेरपुर बांकी मार्ग के पास एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय एवं खनिज इंस्पेक्टर उमाकांत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी घने कोहरे के बीच लोकेशन के सहारे निकल रहे नौ ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है। एआरटीओ ने बताया कि सभी वाहनों को बाकी मार्ग पर एक बड़े मैदान में खड़ा कराया गया और इनपर सीज की कार्रवाई की गई है। साथ ही इन सभी वाहनों पर चार लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। (संवाद)