महोबा। अलग-अलग सड़क हादसों में बालक समेत नौ लोग घायल हो गए। थाना श्रीनगर के दाऊपुरा निवासी दशरथ कुशवाहा (20) शनिवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह गांधीनगर निवासी देवेंद्र, कबरई निवासी कपिल, गुढ़ा निवासी मुन्ना, मस्तयानापुरा निवासी अनुज, लाड़पुर निवासी अजय, करहरा निवासी शिवम, सिजहरी निवासी रजनी व गीता अन्य सड़क हादसों घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)