फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 24 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में नवविवाहिता ने शुक्रवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। कस्बे के विशालनगर निवासी दीपक अहिरवार की शादी जून 2025 में मध्यप्रदेश के गौरीहार निवासी मिथलेश (23) के साथ हुई थी। शुक्रवार को दीपक डंपर चलाने बाहर चला गया। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम के समय उसने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को जब पति घर लौटा तो कोई आहत नहीं मिला। कमरे में जाकर देखने पर पत्नी फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से नीचे उतार सीएचसी कबरई पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना की जांच कराई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें