फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चिकित्सीय परीक्षण कराने गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी चिकित्सीय परीक्षण कराने के दौरान मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को अस्पताल परिसर से ही पकड़ लिया। जिसे बाद में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

शहर के बजरंग चौक निवासी सुजीत पटैरिया को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को जेल भेजने से पहले डॉक्टरी परीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरी परीक्षण के बाद हस्ताक्षर करने के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका और उसे तत्काल पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें