फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंतर प्रांतीय कबड्डी में मुजफ्फरनगर व महोबा की टीमें जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के टिकरी गांव में चल रहे कारकदेव मेले में आयोजित दो दिवसीय अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए। जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में मुजफ्फरनगर और दूसरे में महोबा की टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन

सोमवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
अंतर प्रांतीय कबड्डी का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह व समाजसेवी एसके सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला मुजफ्फरनगर और दिल्ली के बीच खेला गया। अंतिम समय तक दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। अंत में मुजफ्फरनगर ने दिल्ली को 35-33 के अंतर से हराया।
दूसरा मुकाबला महोबा और टिकरी के बीच हुआ। जिसमें महोबा ने शुरुआती दौड़ से बढ़त बना ली और टिकरी को 28-18 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में रैफरी की भूमिका नरेश पाठक व बाबा भारती ने निभाई जबकि दिनेश पांचाल व राधेश्याम यादव उदघोषक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान इंदर सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश वर्मा, जयहिंद सिंह, सुनील सिंह, कमल समेत आदि संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें