बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के महेवा तिराहे के समीप स्थापित पिपरमेंट प्लांट से शनिवार की रात चोर दो हॉर्स पावर पानी की मोटर चोरी कर ले गए। पिपरमेंट प्लांट संचालक सुमित विश्वकर्मा ने बताया कि प्लांट में दो हॉर्स पावर की पानी की मोटर लगी थी। जिसे चोर ले गए हैं। पीड़ित ने बेलाताल चौकी पहुंच तहरीर सौंपी। सूचना पर चौकी प्रभारी लाखन सिंह प्लांट पहुंच जांच की। जहां खेत में चार पहिया वाहन निकलने के निशान पाए गए। जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर चार पहिया वाहन से मोटर चोरी करके ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)