फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा 42 डिग्री

Tue, 30 Apr 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अब पारा झुलसाने लगा है। गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।
विज्ञापन

महोबा में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ रही है। इससे आमजन परेशान हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से सुबह का सुहाना मौसम भी गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग की ओर से लू की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय 23 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि जिले में गर्मी का असर इस बार कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है। आगामी समय भी ऐसा ही मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 15 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें