महोबा। कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव में 12 घंटे से लापता वृद्ध का शव तालाब में उतराता मिला। जुझार निवासी गोपी (70) शुक्रवार को गांव में आयोजित दंगल देखने गया था। रात को वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)