फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों की संपत्ति राख

Mon, 13 Jul 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना कबरई के ग्राम पहरा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से एक किसान की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटे देख गृहस्वामी के साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से  मोटरसाइकिल व नकदी व गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने राजस्व विभाग को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।थाना कबरई के ग्राम पहारा निवासी रामविशाल पुत्र गज्जू पाल ने राजस्व विभाग को दी तहरीर में बताया कि वह रात में परिवार सहित घर के बाहर सो रहा था। सुबह पांच बजे उसके मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ आग बुझाने में जुट गए, लेकिन भूसे ने आग पकड़ने के कारण ग्रामीणों को आग बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी रामविशाल ने बताया कि अग्निकांड से मोटरसाइकिल, दो क्विंटल अनाज व  गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। पीड़ित ने तहसीलदार से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें