फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की कूड़ा गाड़ियां कबाड़ में तब्दील

Sat, 14 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर कूड़ा गाड़ियां खरीदी गई थीं। लेकिन फाइबर की कूड़ा गाड़ियां खरीदे जाने से यह जल्दी ही टूटकर कबाड़ में तब्दील हो गई हैं। जिससे नगर पालिका में सफाई कर्मियों की फौज होने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। वहीं सफाई कर्मचारियाें को भी सफाई में खासी दिक्कत  का सामना करना पड़  रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा मांग करने के बाद भी नगर पालिका द्वारा कूड़ा गाड़ियों की व्यवस्था न किए जाने से शहर में सफाई नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। जिससे मुख्य सड़कों और गलियों में लोगों को आने जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़  रहा है। सफाई कर्मियाें द्वारा झाड़ू लगाकर कूड़े का ढेर लगा दिए जाने से सारा दिन गंदे जानवर विचरण करते रहते हैं। जिससे लोगों में नगर पालिका के प्रति खासा आक्रोश है। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी का कहना है कि टेंडर दे दिया गया है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को कूड़ा गाड़ियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें