महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार को मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्नातक में 1,120 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। मेरिट सूची के हिसाब से तीन गुना अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार होगी।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय शहर का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है। यहां प्रवेश पाना छात्रों की प्राथमिकता रहती है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के विश्वविद्यालय के निर्देश पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई गई थी।
अब छात्रों के प्रवेश के लिए मंगलवार की दोपहर दो बजे महाविद्यालय की वेबसाइट vgpgcmahoba.in पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में 640, बीएससी मैथ में 160 और बाॅयो में 160 व बीकॉम के दो सेक्शन में 160 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहना है कि प्रवेश के लिए अधिक भीड़ आने की संभावना को देखते हुए केवल प्रवेशार्थी छात्रों को ही कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट पर घर बैठे मेरिट सूची देख सकेंगे।