महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित महाआरती में मां की साधना की गई। प्रदेश महासचिव योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि समाज को पूर्ण नशामुक्त बनाना है, तभी विश्व का कल्याण होगा। मुन्ना लाल धुरिया, लक्ष्मी कुशवाहा ने अपने विचार रखे। इस मौके पर रामबाबू श्रीवास, अखिलेश शिवहरे, अनुपम त्रिपाठी, पप्पू सिंह, ब्रजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।