फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जी-20 समिट में महोबा के मेटल आर्टिस्ट की कमलकृति की जाएगी भेंट

Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुनियाभर से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को स्मृति चिन्ह के तौर पर दी जाएगी पीतल की कमल कृति
विज्ञापन

-महोबा के मनमोहन सोनी ने तैयार की हैं 50 कमल कृतियां
फोटो 07 एमएएचपी 12 परिचय-कमलकृति बनाते मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी।
फोटो 07 एमएएचपी 13 परिचय-राष्ट्राध्यक्षों को भेंट की जाएंगी इस तरह की कमलकृति।
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी 20 समिट में दुनियाभर से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को महोबा के मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी के हाथों से निर्मित कमलकृतियां भेंट की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मृति चिन्ह के तौर पर पीतल की बनीं इन कमलकृतियों को राष्ट्राध्यक्षों को सौंपेंगे। 50 कमलकृतियां तैयार करने के लिए आठ माह पहले ऑर्डर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम ने कुलपहाड़ निवासी मनमोहन की पीतल से निर्मित कमलकृतियों को चयनित किया था। जिसके बाद उन्हें इन कमलकृतियों को तैयार करने का ऑर्डर दिया गया था। ताकि जी 20 समिट शुरु होने से पहले इन कमलकृतियों को समय से दिल्ली भेजा सके। मनमोहन सोनी द्वारा तैयार की गईं पीतल की कमलकृति में 8 बड़ी व 8 छोटी पंखुड़ी समेत 16 पंखुड़ियां हैं। इस कमलकृति को खोलने पर सभी पंखुड़ियां कमल के रूप में खिल जाती हैं और बंद करने पर कली के रूप में नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी ने बताया कि वर्ष 1997 में नेशनल मेरिट अवार्ड, 1998 में राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार व 2012 में उन्हें नेशनल अवाॅर्ड मिल चुका है। वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी कलाकृतियों की रूस की राजधानी माॅस्को में प्रदर्शनी लगाई थी। देश के सभी प्रमुख शहरों में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित कर चुके मनमोहन सोनी की बनाई कमलकृति को उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने 2016 में महोबा में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें