फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : खाना बनाते समय आग लगने से महिला की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ननौरा गांव में रविवार को सिलिंडर लीकेज होने से घर में आग लगने से महिला की मौत हो गई। घटना में कच्चा मकान और गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव के संतोष कुशवाहा और परिवार के लोग रविवार सुबह खेतों पर गए थे। उनकी पत्नी दीपा (32) रसोई गैस में खाना पका रही थी। इस दौरान सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। बुझाने के प्रयास में दीपा भी आग की चपेट में आ गई।
उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग ने कच्चे मकान को चपेट में ले लिया। जलने से दीपा की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने आसपास से पानी लाकर जब तक आग पर काबू किया तब तक हजारों की गृहस्थी जल गई। सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। पति ने खाना बनाते समय आग लगने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें