फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : सदन में मोबाइल पर गेम खेलते सदर विधायक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
वायरल वीडियो में सदन में इस तरह गेम खेलते नजर आए सदर विधायक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। महोबा सदर से विधायक राकेश गोस्वामी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह विधानसभा में सदन की बैठक के दौरान मोबाइल पर गेम खेलते दिख रहे हैं। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल भाजपा पर तंज कसा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो 22 सितंबर का बताया जा रहा है। उस दिन महिलाओं के नाम सत्र चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल के नेता सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव योगेश यादव का कहना है कि महोबा की जनता बदहाली की मार झेल रही है और विधायक जी दो लाख रुपये के मोबाइल से सदन में गेम खेल रहे हैं। ये शर्मनाक है।
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस कार्य की कड़ी निंदा की गई। उधर, कई बार फोन लगाने के बाद भी सदर विधायक का फोन रिसीव नहीं हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि जानकारी करने पर पता चला है कि बंद करते समय उनके मोबाइल का एप खुल गया था। अक्सर कई बार कोई एप खोलने के दौरान विज्ञापन आ जाते हैं, जिस वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें