महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर भटीपुरा चौकी से 200 मीटर दूर स्थित चार दुकानों के ताले तोड़े और दो दुकानों से हजारों का माल ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मकानियांपुरा निवासी सैफ आलम अंसारी की दुकान की शटर के ताले तोड़कर चोर 600 रुपये, बैटरी व स्टफनी और इलेक्ट्रीशियन संदीप की दुकान से 1,500 रुपये, कॉपर के तार का बंडल चोर ले गए। एल्युमीनियम दुकानदार राजू व रोहित की इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। आहट होने पर लोगों ने शोर मचाया, इस पर चोर भाग निकले। (संवाद)