फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : कजली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहली शाम रही छात्राओं केनाम

विज्ञापन
आल्हा मंच में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कीरत सागर तट पर कजली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, डीएम मनोज कुमार व जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने किया। पहली शाम छात्राओं के नाम रही। संत जोसफ्स कॉलेज की छात्राओं ने चंद्रिका वंदना और अन्य छात्राओं ने मेरे भारत जैसा कोई देश नहीं गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

अबोध सोनी एंड नवरस म्यूजिकल ग्रुप ने गीत से सभी का स्वागत किया। भरतनाट्यम में कलाकारों ने सुर-संगीत व घुंघरू की झंकार से शमा बांधा। आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव ने भुजरियों की लड़ाई का वर्णन कर रोंगटे खड़े कर दिए। समीर भालेराव एंड पार्टी ने ढुमरी गायन से बुंदेली लोक कला की झलक बिखेरी।
पं. रामसेवक तिवारी एंड पार्टी भटेवर द्वारा पं. जगप्रसाद तिवारी के निर्देशन में मांडोगढ़ की लड़ाई का मंचन किया गया। आल्हा-ऊदल व चाचा ताला सैय्यद की भूमिका में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से योद्धाओं की वीरता का बखान किया। एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम जितेंद्र कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ पीयूष जायसवाल, पालिका ईओ अवधेश यादव मौजूद रहे।

आल्हा गायन पेश करते आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव।- फोटो : MAHOBA

चंद्रिका वंदना की प्रस्तुति देतीं संत जोसफ्स की छात्राएं।- फोटो : MAHOBA

भरतनाट्यम की प्रस्तुति देते नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार।- फोटो : MAHOBA

मांडो की लड़ाई का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें