फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : संगीनों के साये में हुआ किसान का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के रावतपुराखुर्द गांव में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। शनिवार को मृतक किसान का अंतिम संस्कार संगीनों के साये में हुआ। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रावतपुराखुर्द गांव निवासी रविंद्र यादव की शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चचेरे भाई बृजकिशोर ने ग्राम प्रधान के सीआरपीएफ जवान पति राकेश यादव, धर्मेंद्र और पिता कोमल यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थी। टीमों ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
शनिवार को मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दो पक्षों में तनातनी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरत रही है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से घटना के विषय में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें