फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गल्ला मंडी कबरई के पास सोमवार रात डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे युवक की पहिये के नीचे आने से मौत हो गई और चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

खन्ना थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी विवेक प्रजापति (28) सोमवार देर शाम बाइक से कबरई स्थित क्रशर प्लांट में काम करने जा रहा था। उसके साथ चचेरे भाई राजू भी था। हाईवे पर गल्ला मंडी के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक चालक राजू उछलकर दूर जा गिरा। बाइक पर बैठा विवेक डंपर के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कबरई थानाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि डंपर को थाने में खड़ा कराया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
उधर, रतौली गांव निवासी कन्हैया (22) बाइक जर्जर सड़क पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। गोविंदनगर निवासी पंकज (14), चरखारी निवासी सुनीता, पुरैनी हमीरपुर निवासी जानकी, नयापुरा निवासी भारत और बिलखी निवासी विद्या भी सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें