फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः लगातार बारिश से सात कच्चे मकान गिरे

विज्ञापन
कस्बा कुलपहाड़ में बारिश से गिरा कच्चा मकान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़/श्रीनगर। जिले में तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने गरीबों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिश से 24 घंटे के अंदर सात कच्चे मकान गिर गए। जिससे पीड़ितों की हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ितों ने राजस्व विभाग को मामले की सूचना देते हुए सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी अवधेश पटैरिया गुरुवार की रात परिवार सहित घर पर थे। तभी कच्चे मकान का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसी तरह आनंद द्विवेदी, रसूल मंसूरी व रामसहाय पांचाल के कच्चे मकान बारिश में धराशाही हो गए। किसी की गृहस्थी तो किसी का भूसा खराब हो गया।
श्रीनगर संवाद के अनुसार, लगातार बारिश से दाऊपुरा निवासी विजय गुप्ता व मुरानी निवासी संतोष कुमार के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि जब घटना हुई। तब कोई घर पर मौजूद नहीं था। खन्ना संवाद के अनुसार कस्बा निवासी अजीत प्रजापति का कच्चा मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। तहसीलदार बालकृष्ण सिंह का कहना है कि बारिश से गिरे मकानों का सर्वे कराने के लिए कानूनगो व लेखपाल को लगाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

कस्बा श्रीनगर में बारिश से गिरा विजय गुप्ता का कच्चा मकान।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें