बेलाताल (महोबा)। एसके महाविद्यालय में हुई ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में पुरवा जैतपुर की संगीता 100 व 200 मीटर दौड़ में अव्वल रहीं। वंदना ने भी दो स्वर्ण पदक जीते। वह तवा और गोला फेंक में स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में शनि कुमार और तवा फेंक में प्रदीप सिंह ने पहला पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीबालाजी आदर्श स्कूल के आरएस यादव व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमर सिंह ने किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वंदना को पहला, हेमलता को दूसरा और राशि राजपूत को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रंजीत राजपूत पहले, मनीष दूसरे व गोलू यादव तीसरे स्थान पर रहे। 1,500 मीटर दौड़ में सुभाष राजपूत, पंकज यादव और सुनील को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। तवा फेंक में शनि कुमार दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में रविंद्र को पहला और भारतेंदु को दूसरा स्थान मिला।
खो-खो में सुरहा स्कूल की बेटियां चैंपियन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। बालक वर्ग में डीएवी और बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल सुरहा की टीम विजेता बनीं।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू इंटर कॉलेज, डीएवी, जीजीआईसी, राजकीय हाईस्कूल सुरहा और सिजहरी की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला डीएवी व नेहरू इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी की टीम 17-15 विजेता बनी। बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल सुरहा ने जीजीआईसी को 9-4 के अंतर से हराया। विजेता टीमें 29 अगस्त को हमीरपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रीड़ा प्रभारी नंदराम यादव, रेनू सांडिल्य, शबाना खातून, निशांत, रविप्रकाश आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में गोला फेंकते शनि कुमार।- फोटो : MAHOBA