महोबा। कोतवाली क्षेत्र के चुरबरा गांव निवासी आकांक्षा (17) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)