चिंतन दिवस पर बोलते डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्काउट गाइड का स्थापना दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन व समाजसेवा की जो भावना देखने को मिलती है, वह तारीफ योग्य है। यही स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य है।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईओएस ने कहा कि आज के समय में स्काउटिंग की शिक्षा बेहद जरूरी है। भारतीय संस्कृति को संजोकर रखने और विश्व बंधुत्व को बढ़ावा देने में स्काउट गाइड की भूमिका सबसे अहम है। कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने कहा कि स्काउटिंग की स्थापना का श्रेय लॉर्ड ब्रिडेन पॉवेल को जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्काउट के मूलमंत्र सीखने के लिए प्रेरित किया। कहाकि किसी भी जरूरतमंद की मदद करना सबसे नेक कार्य है। इस मौके पर सचिव मूलचंद्र निगम, विश्वनाथ त्रिपाठी के अलावा कॉलेज की शिक्षिकाएं व स्काउट गाइड मौजूद रहे।