श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला बासपहाड़िया में एक युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहल्ला बांसपहाड़िया निवासी क्रांति अहिरवार (35) दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। पांच दिन पहले वह पत्नी व बच्चों को दिल्ली में छोड़कर घर वापस आया था। रविवार को युवक ने कमरे के अंदर लट्ठे से दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पूरे दिन मकान बंद होने पर पड़ोसियों को आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।