मृतक किसान चतुर्भुज की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना अजनर के महुआबांध गांव निवासी चतुर्भुज उर्फ चतुरा (65) खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार की रात वह खेत की रखवाली करने गया था। देर रात उसके सीने में अचानक दर्द हुआ और हाथ-पैर अकड़ने लगे। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर लाए और अलाव जलाकर आग से तपाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तब किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया। हालत में सुुुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक दिन पहले थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी किसान कृपाराम विश्वकर्मा की ठंड की चपेट में आने से हो गई थी।