महोबा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। आठ नए संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बगवाहा, ब्लॉक कॉलोनी महोबा, सुभाष नगर, डीआरडीओ कार्यालय, सुभाष नगर निकट पीडब्ल्यूडी, ब्लॉक कॉलोनी हमीरपुर चुंगी, मवई, नयापुरा नैकाना में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।