फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के आरी गांव में जहर खाने से किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

आरी गांव निवासी मलखान का पुत्र अमन (12) गुरुवार को घर पर था। जबकि माता-पिता खेतों पर गए थे। तभी किशोर ने जहर खा लिया। बहन गुड़िया ने जब भाई की हालत बिगड़ती देखी तो परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन किशोर को इलाज के लिए सीएचसी जैतपुर लाया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए। देर रात अमन की फिर से हालत बिगड़ी तो उसे मध्यप्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने बताया कि भाई ने पान-मसाला समझकर अलमारी में रखी चूहा मारने की दवा खा ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें