महोबा। जिला अस्पताल में बुखार व बीमारी से मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
गुरुवार को जिला अस्पताल में आठ सैकड़ा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। एक चौथाई मरीजों में बुखार व सर्दी-जुकाम की दिक्कत मिली। कस्बा कबरई निवासी ओमप्रकाश की छह माह की पुत्री देविका को बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह रतौली निवासी पूरन (60) व कबरई निवासी छोटेलाल (48) की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटनाओं से परिजन गमगीन हो गए।