महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी पप्पू के बेटे राहुल (23) ने सोमवार को किसी बात से नाराज होकर घर में रस्सी से फांसी लगा ली थी। पिता की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दरवाजे तोड़कर युवक को फांसी से फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया था। इससे उसकी जान बच गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की है।