कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के बीला दक्षिण गांव निवासी छोटे अहिरवार का बेटा महेश्वरी (19) बुधवार की रात खेत में बने मकान में सोने गया था। रात में उसने किसी बात से नाराज होकर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। संवाद