फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर 22 बंदियों को जेल से किया गया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उपकारागार से सात साल से कम सजा वाले 22 बंदियों को पैरोल पर रिहा कर दिया गया। बढ़ते संक्रमण और जेलों में अधिक बंदियों के होने पर सात साल तक की सजा वाले बंदियों को सूचना जेल उच्चाधिकारियों द्वारा मांगी गई थी। पांच दिन पहले उपकारागार से 28 बंदियों को पेरोल पर छोड़ा गया था। गुरुवार की देर शाम 22 और बंदियों को रिहा कर दिया गया। उपकारागार के जेलर भोलानाथ मिश्र ने बताया कि सभी छोड़े गए बंदी विभिन्न मामलों में सात साल से कम सजा वाले हैं। जिन्हें 56 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया है। डीएम के आदेश पर एआरएम एके जैन से रोडवेज बस से सभी रिहा कैदियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें