महोबा। खन्ना के सिरसीकला में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए।
सिरसीकला निवासी हरिश्चंद्र (35) शनिवार को घर पर था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी इंद्रा व मासूम भूरा (03) व ईशु (05) का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
परिजनों का कहना है कि हरिश्चंद्र पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। तंगी के चलते इलाज नहीं हो सका। वे मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।