फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमलाकर नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमलाकर लूट लिया। आरोपी युवक के पास से तीन हजार की नकदी और मोबाइल ले गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी मुकेश प्रजापति (26) बुधवार की रात अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। आटो से हमीरपुर चुंगी में उतरने के बाद वह पैदल सुभाषनगर स्थित शादीघर जा रहा था। हाईवे पर हमीरपुर चुंगी से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे पांच आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने युवक के पैर में चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। बाद में आरोपी युवक के जेब में पड़ी तीन हजार की नकदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें