फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। सूपा-श्रीनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रकाश राजपूत (45) अपने साथी धरम राजपूत के साथ बाइक से श्रीनगर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार राजपूत की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। लौटते समय बिलखी गांव के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे प्रकाश राजपूत की मौत हो गई जबकि धरम राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक में सवार बांस पहाड़िया निवासी विजय अहिरवार (35) के सिर पर गंभीर चोटें आईं। विजय पवा गांव से बहन के यहां से श्रीनगर लौट रहा था।
पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया जबकि विजय की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया है। घटना से मृतक की पत्नी सुशीला, पुत्र जितेंद्र व पुष्पेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें