फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 586 छात्रों के खाते पहुंची 14.89 लाख छात्रवत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार ने जिले के 586 छात्रों को 14.89 लाख रुपये छात्रवृत्ति की सौगात दी। यह धनराशि उनके खाते में प्रेषित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी जयंती केे अवसर पर शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह की अध्यक्षता में प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहे। शहर के विभिन्न स्कूलों के चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय में बुलाकर डीआईओएस ने प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ इस दौरान बापू के जीवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू और शास्त्री जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रीमैट्रिक के अनुसूचित जाति के 146, सामान्य वर्ग के 68, अन्य पिछड़ा वर्ग के 358 और अल्पसंख्यक के 14 छात्रों को छात्रवृत्ति शासन द्वारा प्रेषित की गई है। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें