फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने से नाराज परिवार कांटे बिछाकर धरने पर बैठा

विज्ञापन
ास्ते में कांटे बिछाकर धरने पर बैठा परिवार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा न मिलने से नाराज परिवार कांटे बिछाकर धरने पर बैठ गया। पुलिस ने आश्वासन देकर मामले को शांत कराया ।
विज्ञापन

कस्बा खन्ना निवासी सईयादीन प्रजापति की जमीन टोल प्लाजा के पास सवा दो बीघे जमीन थी । टोल में किसान की एक बीघा दो बिसुवा जमीन अधिग्रहीत हुई थी ।जिसका मुआवजा किसान को एनएचए आई के माध्यम से छह लाख रुपया मिला था। किसान का आरोप है कि शेष जमीन पर एनएचएआई ने कब्जा कर लिया। किसान को मुआवजा नही दिया । किसान ने शुक्रवार को अपने बेटे रामबाबू व बहू रिचा दो माह की बच्ची लिए परिवार सहित टोल प्लाजा ऑफिस का रास्ता रोक धरने पर बैठ गया। पीड़ित किसान ने कहा कि वह सात साल से मुआवजा के लिए भटक रहे हैं लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। जिससे टोल में तैनात अधिकारियों के हड़कंप मच गया। टोल के अधिकारियों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एस आई राजेश कुमार पुलिस बल के धरना में बैठे लोगों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें