फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में बुखार व संक्रामक बीमारियों से मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को मासूम समेत तीन लोगों की बीमारी से मौत हो गई। मोहल्ला भटीपुरा निवासी शमीम की साढ़े तीन वर्षीय पुत्री आशिया की रविवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह लुहरगांव महोबकंठ निवासी संतोषरानी (36) व लक्ष्मनपुरा लवकुशनगर निवासी जयपाल (56) की सोमवार को हालत बिगड़ने पर इलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें